Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- गौशाला में गंदगी व सूखा भूखा देख प्रधान प्रतिनिधि को फटकार#


#हरदोई:- सुरसा- गौशाला में गंदगी व सूखा भूखा देख प्रधान प्रतिनिधि को फटकार#


#हरदोई:- सुरसा- गौशाला में गंदगी व सूखा भूखा देख प्रधान प्रतिनिधि को फटकार#

#हरदोई: सुरसा- खण्ड विकास अधिकारी सुरसा का पदभार ग्रहण करते ही। कविता अवस्थी एक्शन में दिखी, शुक्रवार को महुरा कला व ओदरा पचलाई की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया।जहां पर उन्होंने गौशाला में गंदगी व नियमित साफ सफाई ना कराए जाने व पशुओं को सूखा भूसा खिलाएं जाने पर प्रधान प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई#

#गैर जनपद से आकर अभी कुछ दिन पहले ही कविता अवस्थी ने खंड विकास अधिकारी सुरसा का पदभार ग्रहण किया। शुक्रवार को उन्होंने ओदरा पचलाई व महुरा कला की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। जहां महुरा कला की गौशाला में फैली गंदगी की केयर टेकर द्धारा नियमित सफाई का आदेश दिया।पानी व प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ दिखी।  उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कहा की अब पुराना ठर्रा नहीं चलेगा। गौशाला में जितने पशुओं की संख्या है उसी के अनुसार उनको प्रतिदिन हरा चारा उपलब्ध करवाएं ।बीमार पड़े पशुओं को लेकर उन्होंने उसकी सूचना पशु चिकित्सक को तुरन्त देने के बात कही ।मौके पर मौजूद दो बीमार गौवंशों का अपने सामने ही इलाज करवाया और चिकित्सक से प्रतिदिन हालत का फीडबैक लेने का आदेश दिया#

No comments