#हरदोई:- पाली- कारगिल विजय की रजत जयंती पर एसडीएम ने शहीद आबिद की मजार पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन#
#हरदोई:- पाली- कारगिल विजय की रजत जयंती पर एसडीएम ने शहीद आबिद की मजार पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन#
#हरदोई: पाली- कारगिल विजय की रजत जयंती पर शहीद आबिद खां को याद किया जा रहा है। पाली कस्बा स्थित उनकी मजार पर एसडीएम सवायजपुर अरुणिमा श्रीवास्तव ने पहुंचकर शहादत को सलाम किया और शहीद आबिद की मजार पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय के 25 साल पूरे हुए हैं#
#ज्ञात हो कि पाली कस्बा निवासी गफ्फार खां के पुत्र आबिद खां ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों को अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया था और एक जुलाई 1999 को 17 पाक घुसपैठियों को अपनी गोली का शिकार बनाने के बाद मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। आज पूरा देश 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर शहीदों को याद कर रहा है। शुक्रवार को शहीद आबिद खां की मजार पर पहुंची उपजिलाधिकारी सवायजपुर डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव ने श्रृद्धासुमन अर्पित कर शाहिद के भाई खालिद से मुलाकात कर परिजनों का हाल-चाल जाना और शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा भी की। एसडीएम ने कहा कि वह शहीद स्मारक पर क्या कुछ अच्छा हो सकता है, इसको लेकर उन्हें अवगत कराएं। वह उच्चाधिकारियों एवं शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजेंगी जिससे भव्य स्मारक बन सके। शहीद आबिद के भाई खालिद ने बताया कि आबिद की पत्नी और बेटा लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। इस दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित बबलू व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने शाहिद की मजार पर चढ़ाई श्रद्धा के फूल#
#हरदोई: पाली- कारगिल विजय दिवस के मौके पर पाली थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष वहीद अहमद, उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह व कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार के साथ शहीद आबिद खां की मजार पर पहुंचे और यहां उन्होंने सेल्यूट कर शहीद की मजार पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस दौरान वहीद अहमद ने कहा कि आबिद खां#
#की शहादत पर उन्हें व संपूर्ण देशवासियों को गर्व है। आबिद खां सहित तमाम वीर सपूतों ने कारगिल युद्ध में मां भारती की रक्षा के लिए लड़ते हुए तमाम पाकिस्तानी घुसपैठियों को मौत के घाट उतार कर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा#


No comments