#हरदोई:- सवायजपुर- 15 दिन में योगदान आख्या प्रस्तुत करें/ ए0डी0एम#
#हरदोई:- सवायजपुर- 15 दिन में योगदान आख्या प्रस्तुत करें/ ए0डी0एम#
#हरदोई: अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने तहसील सवायजपुर में कार्यारत कनिष्ठ सहायक दिपांशु कुमार, निवासी ग्राम फूलपुर मिट्ठनपुर पोस्ट व थाना छजैलट, तहसील कांठ, जिला मुरादाबाद को सूचित किया है कि आप दो दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर गये परन्तु अवकाश समाप्त होने के बाद भी 26 जनवरी 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे है और इस सम्बन्ध में 23 सितम्बर व 09 अक्टूबर 2023 तथा 23 जुलाई 2024 को पंजीकृत डाक से नोटिस भेज कर उपस्थित होने के लिए कहा गया, परन्तु आप ने अभी तक कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, इससे प्रतीत होता है कि आप अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं करना चाहते है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने श्री दिपांशु को सूचित किया है कि 15 दिन में उनके या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर योगदान आख्या प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में आप की सेवाये समाप्त मानी जायेगी जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होगें#

No comments