Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी ने दिए हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव मनाने के निर्देश#


#हरदोई:- जिलाधिकारी ने दिए हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव मनाने के निर्देश#

#सभी मकानों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर फहराया जायेगा तिरंगाः-मंगला प्रसाद सिंह#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए झंडों की व्यवस्था कर ली जाये। ब्लॉक वार झंण्डो की मांग तैयार की जाये। खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक कर ली जाये। कार्यक्रम के दौरान सभी मकानों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर झंडा फहराया जाये। सभी सम्बंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। विभागवार लक्ष्य का निर्धारण किया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये। प्रत्येक नगर निकाय में वार्ड स्तर पर नोडल बनाया जाये। एडीओ को न्याय पंचायत की जिम्मेदारी दी जाये। विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, नगर निकाय स्तर पर अधिशाषी अधिकारी को नोडल बनाया जाये। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। प्रत्येक संस्थान पर झंडा फहराने के लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारी नामित किये जाएं। घरों पर झंडा लगाने के लिए आम जन को प्रेरित किया जाये। झंडा संहिता के बारे में भी लोगों को बताया जाये। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों को काकोरी ट्रेन एक्शन के बारे में बताया जाये। अमृत सरोवरों पर झंडा फहराया जाये। सभी स्थानों पर खादी से निर्मित ध्वज का ही आरोहण किया जाये।काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर जनपद स्तर पर शासनादेश के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम सुनिश्चित किये जाएं। 9 अगस्त को शुभारम्भ के बाद 1 वर्ष तक कार्यक्रम आयोजित किया जाये। सभी शहीद स्मारकों व अमृत सरोवरों पर कार्यक्रम किये जाएं। शहीदों, सेनानियों व भूत पूर्व सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाये।प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक नोडल नामित किया जाये। कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। 9 अगस्त को स्कूलों में सामान्य ज्ञान, चित्रकला, पेंटिंग, सुलेख व निबंध, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। प्रत्येक विद्यालय के विजेता 12 अगस्त को जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जनपद स्तर के विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाये। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए चयन समिति गठित की जाये। राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ जनपद व तहसीलों में प्रभात फेरी निकाली जाएं। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी को नोडल तथा खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को सह नोडल बनाया जाये। शहीद स्मारक व अमृत सरोवरों पर पौधा रोपण कराया जाये। सभी शहीद स्मारकों पर बैंड वादन कराया जाये। काकोरी ट्रेन एक्शन व हर घर तिरंगा कार्यक्रम की फोटो, वीडियो व सेल्फी आदि संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाये। इसके लिए आमजन को भी प्रेरित किया जाये। रसखान प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। जनपद के शहीदों का वीडियो बनवाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments