Breaking News

#हरदोई:- रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ित जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री#


#हरदोई:- रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ित जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री#

#समिति द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित करना रहेगा जारी: डॉ रमेश अग्रवाल#

#हरदोई: जनपद इन दिनों शाहाबाद, हरपालपुर और लोनार क्षेत्र में गर्रा नदी की जल विभीषिका से आए जल प्रलय से पीड़ित है, सैकड़ो लोग घर से बेघर हो गए हैं जिसमें सरकारी और अन्य संस्थाओं द्वारा भी राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में मानवीय सेवा में अग्रणी विश्व की महानतम संस्था इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल के आदेशानुसार बावन ,जगदीशपुर ,लोनार क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की#

#इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, मातृत्व एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्षा परिषा तिवारी,आपदा राहत अध्यक्ष महेश चंद्रा ,प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, पीआरओ रवि शंकर शुक्ला, अतुल दीक्षित आपदा राहत टीम के साथ बावन जगदीशपुर, ऐजा फॉर्म के निकट सड़कों पर रह रहे पीड़ित जनों और गांव में जाकर आपदा राहत सामग्री वितरित की।सचिव सुनील सिंह ने बताया कि ऐसे मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी आप लोगों के दुख के साथ है आप लोग धैर्य से इस आपदा को सहन करें। मातृत्व एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा,समाज सेविका परिषा तिवारी ने इन पीड़ित जनों के छोटे-छोटे बच्चों को देखकर द्रवित हो गईं। दूर दराज से पानी को पार करती हुई एक गर्भवती महिला को देखकर द्रवित हो गई,परिजनों ने बताया कि हम इन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं एंबुलेंस को फोन कर दिया है। आपदा राहत अध्यक्ष महा महिम से अभी हाल ही में उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित महेश चंद्रा ने कहा कि सभापति के निर्देशानुसार उक्त राहत सामग्री निरंतर जरूरतमंदों को वितरित करने का काम अगले दिनों भी जारी रहेगा#

No comments