#हरदोई: शाहाबाद- में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम#
#हरदोई:- शाहाबाद- में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम#
#हरदोई: शाहाबाद- स्वतंत्रता दिवस का त्योहार यहां पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इलाके के विभिन्न स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मौजूदा समाज को आजादी की गाथा से रूबरू कराते हुए उन्हें सुंदर जीवन जीने की बेहतरीन सीख दी#
#हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को ऊंचाई तक ले जाने के लिए जो प्रयास किए गए थे उसकी कामयाबी शहर के साथ ही हर ग्रामीण क्षेत्र में देखी गई। तहसील शाहाबाद में एसडीएम पूनम भास्कर तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाली में सीओ अनुज कुमार मिश्रा कोतवाल राजदेव मिश्रा, नगर पालिका मे ईओ आरआर अंबेश, डीसीएम श्रीराम लि.शुगर यूनिट लोनी में इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव, सीएचसी पर डॉ.प्रवीण दीक्षित, बीआरसी पर बीईओ अनिल कुमार झा, विकासखंड पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा और वन विभाग कार्यालय पर वन रेंज अधिकारी आलोक शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर महापुरुषों द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष की यादों को ताजा किया गया। समाजसेवी संस्था चैंपियन एसोसिएशन फॉर आइडियल मूवमेंट्स के संस्थापक डॉ.अमित पाठक अध्यक्ष डा.शारिक परवेज ने झण्डारोहण कर वीर शहीदों के योगदान की गाथा सुनाई। अमित पाठक ने कहा देश को अंग्रेजों से आजादी के लिए हजारों वीर सपूतों ने अपनी जान कुर्बानी की। अध्यक्ष डा.शारिक परवेज ने कहा हमें स्वतंत्रता की कीमत जानकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। सभी समाजसेवियों ने तिरंगे को सलामी देकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। आलोक पाठक, राजीव बाजपेयी, कामरान खाँ, शीबू खाँ, रमन गुप्ता, डा.नितिन त्रिपाठी, नीरज नरूला, पवन रस्तोगी, महेंद्र राणा, शोभित दीक्षित, कृष्ण कुमार रहे। व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारियो सदस्यों ने घंटाघर पर झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया। तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अपने देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। महेंद्र राणा, संदीप गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, नीरज नरूला, दिनेश वर्मा, रामू राठौर,राजीव सोनी भी रहे। नालंदा शिक्षण संस्थान उधरनपुर में डॉ.सोम शेखर दीक्षित द्वारा किए गए ध्वजारोहण के बाद बच्चो ने मुल्क की आजादी और शहीदों की याद से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम पेश किए प्रधानाचार्य एमएच नकवी, करुणा शंकर शुक्ला सहित कई सभ्रांत हस्तियां मौजूद रही। नालंदा शाहाबाद में छात्र छात्राओं ने पौधारोपण कर आजादी का यह उत्सव प्लास्टिक रहित सजावट के साथ मनाने का संकल्प लिया। कैम्पस को प्लास्टिक निर्मित उत्पादों से मुक्त रखकर संदेश दिया गया कि प्लास्टिक प्रकृति के लिए नुकसान दायक है। प्लास्टिक बैलून या प्लास्टिक के सामानो के बिना भी अपना कार्य अच्छी तरह कर सकते हैं। विद्यालय प्रमुख प्रखर दीक्षित ने कहा यह पहल आगे इसी तरह जारी रहेगी ताकि हम अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दे सकें। आरपीएम इंटर कॉलेज कन्या इंटर कॉलेज कैरियर पब्लिक स्कूल, दक्ष इंटरनेशनल, मदरसा अशरफुल उलूम समेत अन्य स्कूलों और मदरसों में झंडा रोहण कर सभी ने मिलजुल कर देश की आजादी से जुड़ी खुशियां बांटी#

No comments