#हरदोई:- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर किया पलटवार#
#हरदोई:- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर किया पलटवार#
#हरदोई: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जोकर कह दिया। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के बयान, '2027 क्या 47 तक सपा का कुछ नहीं हो सकता' पर पलटवार किया। कहा, सर्कस में कुछ लोगों को गैप फिल करने के लिए रखा जाता है। मुख्यमंत्री जी जब चीजों को फेस नहीं कर पाते तो ऐसे लोगों को आगे कर देते हैं#
#अखिलेश यादव ने कहा/ बीजेपी ने अपमान से बचने के लिए अयोध्या में टाला चुनाव#
#अखिलेश ने यूपी में 9 सीट पर हो रहे उपचुनाव • को लेकर सभी सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौ जगह चुनाव हो रहा है, सिर्फ एक जगह नहीं हो रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री इस एक जगह के लिए सबसे ज्यादा चिंतित थे। इस विधानसभा को लेकर उन्होंने कई यात्राएं कीं, तभी इंटरनल सर्वे से पता चला कि फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा जीत नहीं रही है तो मुख्यमंत्री ने यहां चुनाव टाल दिया। जनता के गुस्से का सामना बीजेपी नहीं कर पा रही है। अपने आप को अपमान से बचने के लिए उन्होंने चुनाव नहीं होने दिए#
#भाइपाई खुद जानते, किसी की सगी नहीं भाजपा, सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा पार्टी किसी की सगी नहीं है ात वे लोग भी बखूबी जानते हैं, जो इस पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जोड़ने वाली नहीं तोड़ने वाली पार्टी है। 'बंटोगे तो कटोगे' नारे पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा PDA की बढ़ती ताकत से डरी हुई है और इसीलिए ऐसे नारे लगा रही है#
#पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व विधायक पूर्व सांसद उषा वर्मा के यहां पहुंचकर पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी उसके बाद पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप के गांव पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की#
#जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या के मामले में अखिलेश ने कहा कि अगर प्रशासन जनता की सुनने लगे तो ऐसी घटनाएं ना हों। प्रशासन और सरकार के लोग न्याय नहीं दे पा रहे हैं, इसीलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में पुलिस मनमानी हो गई है। कस्टोडियल डेथ के मामले • बढ़ रहे हैं। जौनपुर में इससे पहले बिन्दु परिवार को एक नौजवान को पीट-पीट कर पुलिस ने मार दिया था। जौनपुर में पुजारी यादव की भी हत्या हुई थी। कुछ दिन पहले लखनऊ में व्यापारी मोहित पांडे की हत्या हुई। उससे पहले गौतम जो दलित समाज से व्यक्ति था उसकी हत्या हुई#
No comments