#हरदोई:- "मेरा भारत मेरी दीवाली" कार्यक्रम का शुभारंभ#
#हरदोई:- "मेरा भारत मेरी दीवाली" कार्यक्रम का शुभारंभ#
#लखनऊ: युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा राजधानी में "मेरा भारत- मेरी दीवाली" कार्यक्रम की शुरुआत की गई#
#आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के माय भारत एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने लालबाग भोपाल हाउस मार्केट में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया। इस दिवाली पर घर की तरह बाजार और सड़कों को भी साफ रखने का संदेश दिया। आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो माय भारत के युवा एवं छात्र-छात्राओं ने हजरतगंज में "स्वच्छता मार्च "निकाला#
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर अपने घर ना जाकर जनता की दिवाली सकुशल एवं उल्लास के साथ संपन्न किए जाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों एवं यातायात पुलिस कर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिवादन एवं सम्मान करते हुए धन्यवाद दिया एवं माय भारत के युवाओं ने यातायात प्रबंधन में सहयोग किया#
#कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित रहे तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया#
#उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश चेयरमैन संजय गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा नेशनल पीजी कॉलेज ,अमीरुददौला इस्लामिया कॉलेज एवं अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भोपाल हाउस मार्केट में स्वच्छता हेतु श्रमदान किया तथा श्रमदान के बाद माय भारत एवं विद्यालयों के छात्र छात्रों एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भोपाल हाउस लालबाग से नगर निगम होते हुए "स्वच्छता मार्च "निकाला गया "स्वच्छता मार्च "का समापन हजरतगंज चौराहे पर पुलिस बूथ के पास हुआ#
#नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के पदाधिकारी कल मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण करके उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाएंगे तथा उन्हें दीपावली की बधाई देंगे तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करेंगे#
#इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला युवा अधिकारी विकास सिंह, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ क्षेत्र समरदीप सक्सेना, राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश डॉक्टर मंजू सिंह, कार्यक्रम समन्वयक लखनऊ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना अमरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक#
#हेल्थ इंडिया उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र त्रिपाठी ,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल पीजी कॉलेज अर्चना सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इस्लामिया डिग्री कॉलेज जमशेद आलम एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरजिनद्रें सिंह ,महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, भोपाल हाउस मार्केट के अध्यक्ष राजा मनजीत सिंह, संचित गर्ग, हरजीत सिंह ,लव लेन मार्केट के महामंत्री गौस अहमद ,प्रिंस मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे#
No comments