Breaking News

#हरदोई:- गो आश्रय केन्द्रों के संचालन हेतु इच्छुक एनजीओ के आवेदन करें/ डा0 एके सिंह#


#हरदोई:- गो आश्रय केन्द्रों के संचालन हेतु इच्छुक एनजीओ के आवेदन करें/ डा0 एके सिंह#

#हरदोई: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अशोक कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में निराश्रित गोवंश के सरंक्षण हेतु अस्थाई व स्थाई गोवंश आश्रय स्थालो का निर्माण किया गया है और जिसमें गोवंश संरक्षित कर उनका संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रधान व सचिव द्वारा किया जा रहा है#

#उन्होने कहा है कि गो आश्रय केन्द्रों संचालन कार्य हेतु इच्छुक एनजीओ के आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित है, चयनित एनजीओ को गौ संरक्षण केन्द्रों के संचालन का कार्य एक वर्ष हेतु अनुबन्ध किया जायेगा, जिसकी अवधि को जिला गौ संरक्षण समिति की गुणवत्ता के आधार पर घटाया-बढ़ाया जायेगा। श्री सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा की गयी व्यवस्थानुसार उपलब्ध पशुओ के आधार पर 50 रूपये अथवा शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर से प्रतिदिन प्रति पशु के आधार पर भरण-पोषण हेतु धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने कहा है कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एनजीओ कार्यालय के दूरभाष नम्बरः0522ः232527 या सीयूजी नम्बर-8765957923 पर सम्पर्क करें#

No comments