Breaking News

#उन्नाव:- हसनगंज- में धर्म-ध्वज पूजन और देव आवाहन के साथ शुरू हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ#


#उन्नाव:- हसनगंज- में धर्म-ध्वज पूजन और देव आवाहन के साथ शुरू हुआ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ#

#उन्नाव: हसनगंज- धर्म ध्वज के पूजन और 33 कोटि देवताओं के आवाहन के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। गायत्री तपोवन हरिद्वार के आचार्य ने वैदिक और लौकिक मंत्रों के साथ संगीतमय प्रस्तुतीकरण के साथ देव शक्तियों का आवाहन किया। इस पूर्व कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारी नारियों के विशाल जुलूस में नारी शक्ति जागरण का शंखनाद किया गया#

#यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कल सभी परिजनों ने यज्ञ किया और भोजन प्रसाद के पश्चात शाम को पावन प्रज्ञा पुराण की कथा कथा का रसपान किया। सूरतगढ़ राजस्थान से पधारे पूर्व सेना के कमांडो ओम प्रकाश सिंह ने अपने संस्मरण सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया। आज प्रातः संस्कार महोत्सव है जिसमें सभी प्रकार के संस्कार निशुल्क संपन्न होंगे। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क इलाज किया जा रहा है और चिकित्सीय भी परामर्श दिया जा रहा है#

No comments