Breaking News

#हरदोई:- राजस्व वादों का तेजी से किया जाये निस्तारण: जिलाधिकारी#


#हरदोई:- राजस्व वादों का तेजी से किया जाये निस्तारण: जिलाधिकारी#

#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण तेजी से किया जाये। पाँच वर्ष से अधिक पुराना कोई भी वाद लंबित न रखा जाये। 3 वर्ष से अधिक पुराने मामलों के निस्तारण में टाइम टेबल के अनुसार निस्तारित किया जाये। नामांतरण के वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। धारा 24 के मामलों के निस्तारण की स्थिति में सुधार किया जाये। लापरवाही के मामले में सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। पैमाइश में भ्रष्टाचार के मामले में सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। पैमाइश की रिपोर्ट की भली भांति जाँच कर ली जाये। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप आवास, कृषि व तालाब पट्टा आवंटन में लापरवाही पर सभी पांचो तहसीलों के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को कठोर चेतावनी देने तथा आवंटन का लक्ष्य को पूरा न करने वाले नायब तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे#

No comments