#हरदोई:- पुराने वादों का प्राथमिकता से हो निस्तारण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- पुराने वादों का प्राथमिकता से हो निस्तारण/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण तेजी से किया जाये। पाँच वर्ष से अधिक पुराना कोई वाद लंबित न रखा जाये। पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। नियमित तौर पर सुनवाई की जाये। निस्तारण के लिए एक रणनीति के साथ कार्य किया जाये। केस की फाइलों का भली भांति अध्ययन किया जाये।लेखपाल के माध्यम से आदेशों की तत्काल तामील करायी जाये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी विरा को निर्देश दिए 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों को लंबित रखने वाले अधिकारियों को आरोप पत्र दिया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments