#हरदोई:- शाहाबाद- डग्गामार वाहनों का शिकार होता आम जनमानस#
#हरदोई:- शाहाबाद- डग्गामार वाहनों का शिकार होता आम जनमानस#
#हरदोई:- शाहाबाद- क्षेत्र में वाहन चालकों की मनमानी का शिकार होते यात्री, रुपए खर्च करने के बाबजूद भी यात्रियों को पर्याप्त बैठने की जगह तक नहीं हो पाती। डग्गामार वाहन चालकों के द्वारा मनमाना किराया वसूल करना भी काफी हद तक यात्रियों की परेशानियों का कारण बना हुआ है#
#सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर हरदोई मार्ग पर शाहाबाद से आवगमन करने वाले यात्रियों को ऑटो टेंपो आदि वाहनों पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में परेशानियों का सामना करने की विवशता बनी हुई है। वहीं परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की निष्क्रिय कार्यशैली के फलित तिपहिया, ऑटो व चौपहिया वाहन चालकों की मनमानी का शिकार होने के चलते क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर जाने वाले वाहन पर मनमानी तरीके से क्षमता से अधिक सवारियों से यात्रा परेशान रहते है। इन वाहन चालक पर परिवहन विभाग, आरटीओ व पुलिस विभाग की कृपा बनी होने के कारण इन वाहनों पर कोई भी मानक लागू नहीं होता है। जबकि इन वाहनों पर परमिट से अधिक सवारियां भरी होने के बाबजूद उक्त मार्ग पर शाहजहांपुर,रामचंद्र मिशन, सेहरामऊ दक्षिणी, शाहाबाद, बेहरागोकुल व हरदोई लगभग छः थानों से होकर गुजरने वाले मानकविहीन सवारियों को ढोते देखे जाते है। लेकिन शासन प्रशासन व संबंधित गैरजिम्मेदाराना विभाग की कार्यप्रणाली से आम जन मानस त्रस्त है मगर जिम्मेदार और वाहन चालक मस्त नजर आ एह है। और मजबूर सवारियां भूसे की तरह भरी जा रही है जिस ओर से अधिकारियों व जिम्मेदारों को आम लोगों की जिंदगी जोखिम में पड़े उनकी बला से उनका हक और रसूख सब समय पर मिल ही रहा है। जिम्मेदारों का तो "हर्र लगे न फिटकरी रंग भी चोखा होय" की कहावत चरितार्थ नजर आ रही है। जिस ओर कोई भी ध्यान देता नजर नहीं आ रहा है#
No comments