Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों की बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजस्व कार्यों की बैठक#

#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए अवशेष भुगतान जल्द कराया जाये। गंगा एक्सप्रेस वे में भुगतान की नियमित समीक्षा की जाये। राजस्व वादों के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिया कि वादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाये। म्यूटेशन के वादों को अनावश्यक लंबित न रखा जाये। भूमि पर अवैध कब्जो को हटाया जाये। 5 साल से अधिक पुराने किसी वाद को लंबित न रखा जाये।धारा 67 के विवादों के निस्तारण में तेजी लायी जाये। धारा 24 के वादों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। अविवादित वरासत के वादों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। वादों की सुनवाई के दौरान व्यवहार को संयमित रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments