#हरदोई:- ब्लाक पिहानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी का हुआ आयोजन#
#हरदोई:- ब्लाक पिहानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी का हुआ आयोजन#
#हरदोई: बृहस्पतिवार को विकास खंड सभागार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म स्मृति संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की अमिट प्रेरणा है। वे एक सामान्य परिवार से थीं, लेकिन अपने आदर्श नेतृत्व, धार्मिक पुनर्जागरण और समाज सुधार के माध्यम से भारतीय इतिहास में उन्होंने एक विशिष्ट स्थान बनाया। ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन धार्मिक सहिष्णुता, जनकल्याण और समाजसेवा की मिसाल है। अहिल्याबाई होल्कर का न्यायप्रिय स्वभाव, सेवाभाव और नेतृत्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि आज समाज में यदि नारी सम्मान का भाव जागृत हो रहा है तो इसका श्रेय उन वीरांगनाओं को जाता है जिन्होंने अपने जीवन से इतिहास रचा। कुलदीप दीक्षित,, नवनीत वाजपेई रुचि, अमित त्रिवेदी, विकासखंड अधिकारी अरुण कुमार ,प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम आदि लोग मौजूद रहे#
No comments