#हरदोई:- टड़ियावां- अहिल्याबाई ने चारों दिशाओं में फैलाई धर्म पताका/ रवि प्रकाश#
#हरदोई:- टड़ियावां- अहिल्याबाई ने चारों दिशाओं में फैलाई धर्म पताका/ रवि प्रकाश#
#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक परिसर स्थित स्व: श्री झम्मन लाल स्मृति सभागार में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीतापुर व विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश शामिल हुए। भाजपा की ओर से राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशाब्दी के अवसर पर आयोजित हुई संगोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश ने कहा कि देश की विभूतियों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि अहिल्याबाई ने कहा था कि उनका पथ धर्म का है, धर्म पथ ही न्याय का पथ है। जो हमें सर्वशक्तिमान और समर्थ बनाने में सहायक हो सकता है। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष अम्बरीष द्विवेदी, जिला मंत्री भाजपा अविनाश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ला समेत कई भाजपाई और ग्राम प्रधान मौजूद रहे#
#कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश व मौजूद भाजपाई#
No comments