Breaking News

#हरदोई:- रूपापुर- एबीवीपी रूपापुर नगर इकाई का पुनर्गठनः/ ध्रुव अग्निहोत्री बने नगर अध्यक्ष, कमल त्रिवेदी नगर मंत्री नियुक्त#


#हरदोई:- रूपापुर- एबीवीपी रूपापुर नगर इकाई का पुनर्गठनः/ ध्रुव अग्निहोत्री बने नगर अध्यक्ष, कमल त्रिवेदी नगर मंत्री नियुक्त#

#हरदोई: रूपापुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रूपापुर नगर इकाई का गुरुवार को पुनर्गठन किया गया। जिला संयोजक अभिकेश सिंह और प्रांत कार्यकारणी सदस्य विमलेश दीक्षित ने नई टीम की घोषणा की। ध्रुव अग्निहोत्री को नगर अध्यक्ष और कमल त्रिवेदी को नगर मंत्री नियुक्त किया गया#

#कार्यकारणी सदस्य विमलेश दीक्षित ने एबीवीपी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1949 को बलराज मधोक के नेतृत्व में इस संगठन की स्थापना हुई। प्रोफेसर यशवंतराव केलकर इसके पहले मुख्य कार्यवाहक बने। संगठन का मूल मंत्र है- ज्ञान, शील और एकता है#

#नवनियुक्त नगर मंत्री कमल त्रिवेदी ने कहा कि एबीवीपी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन का मानना है कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है#

#नगर अध्यक्ष ध्रुव अग्निहोत्री ने अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की।रचित ,रजत,और अंकित को नगर सह मंत्री बनाया गया। वही रवि शर्मा,प्रवीण,नितिन को सोशल मीडिया सहित अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया। इसके आलावा निखिल अग्निहोत्री,आकाश अवस्थी,अजीत भदौरिया, अनमोल अग्निहोत्री आकाश राय, शिवा अग्निहोत्री को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए#

No comments