Breaking News

#हरदोई:- दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया जायेगा पुरस्कृत#


#हरदोई:- दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया जायेगा पुरस्कृत#

#पुरस्कार हेत आवेदन 02 प्रतियों में 15 जुलाई तक जमा करें/ संजय निगम#

#हरदोई: जिला दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसम्बर, 2025 के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक संस्थानों/व्यक्तियों/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है और यह पुरस्कार दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य, स्तरीय पुरस्कार होता है। श्री निगम ने बताया कि पुरस्कार हेतु दिव्यांग सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजनकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु वाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। इच्छुक व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संस्थान अपना आवेदन 02 प्रतियों में 15 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक दशा में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कार्यालय, विकास भवन, हरदोई में जमा कर सकते है#

No comments