#हरदोई:- जिला भाजपा कार्यालय पर लोक माता रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के जयंती दिवस पर बोलते जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी#
#हरदोई: पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी अभियान पर जयंती एवं पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ#
#कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने एवं संचालन जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत ने किया#
#जिला प्रभारी ने कहा कि भारत के इतिहास में अहिल्याबाई मातृ शक्ति की एक विराट उदाहरण है। भारत के वैभवशाली इतिहास में ऐसी विभूतियों व्यक्तित्व और कृतित्व को जानबूझकर कांग्रेस पार्टी ने छिपाने का कार्य किया। वह नहीं चाहते थे कि गांधी नेहरू खानदान के अलावा भारत की जनता किसी का गुणगान करे। लोकमाता अहिल्याबाई कोई छोटा नाम नहीं है, इनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर बात करी जाए तो शब्द कम पद जायेंगे। भाजपा सरकार ने भारत की ऐसी महान विभूतियों को इतिहास से बाहर निकालकर उनके देशहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। कहा कि अहिल्याबाई का शौर्यपूर्ण जीवन सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है#
#जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक योगदान अतुलनीय है। देवी और अहिल्या शब्दों के अर्थों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के 70 वर्षों के जीवन और कार्यों की विस्तृत और व्यावहारिक समीक्षा कर उनका अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। कहा, ईश्वर की कृति की उत्कृष्ट कृति देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बोलना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। उनका जीवन एक सच्चे नेता के मूल्यों का उदाहरण है - जिसने न केवल शालीनता से शासन किया बल्कि अपने लोगों का अपने बच्चों की तरह पालन-पोषण भी किया। व्युत्पत्ति की दृष्टि से, 'अहिल्या' नाम की व्याख्या 'जोती हुई भूमि' के रूप में की जा सकती है, जो पवित्रता और शुद्ध प्रकृति का प्रतीक है। अहिल्या नाम पवित्रता का प्रतीक है, शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक है। यह सार देवी अहिल्याबाई के चरित्र से मेल खाता है#
#लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित ऑनलाइन ऐप के माध्यम से जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें उत्तीर्ण बच्चों को शील्ड, प्रमाणपत्र, एवं नगद पुरष्कार राशि जिलाप्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख व्यवसायी उमंग जैन ने प्रदान की। जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान कार्तिकेय, दूसरा स्थान अदिति एवं प्रथम स्थान अंश अवस्थी ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान राघव, दूसरा स्थान अलौकिक एवं पहला स्थान शिवा यादव ने प्राप्त किया#
#कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे, बागीश सिंह, अजय शुक्ल, रामनंदिनी, नीतू चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, आई टी संयोजक सौरभ सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, महामंत्री रीना गुप्ता, निधि सिंह, सुहाना जैन, एनजीओ संयोजक महेंद्र सोनी, सह संयोजक मुकुल सिंह, पीयूष शुक्ल, अजीत उपाध्याय निवर्तमान अध्यक्ष, मुदित बाजपेयी नगर अध्यक्ष,शुभम लोहिया नगर उपाध्यक्ष,निधि सिंह, दीपा विश्वास, आशीष शुक्ला नगर महामंत्री पंकज सिंह, गोपाल अग्रवाल,अंकित पांडे, बॉबी ओमर,योगेन्द्र सिंह कुलदीप सिंह अभय दीक्षित#
No comments