Breaking News

#हरदोई:- कछौना- अहिल्याबाई की शताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत व विकासखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन#


#हरदोई:- कछौना- अहिल्याबाई की शताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत व विकासखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन#

#हरदोई: कछौना- अहिल्याबाई की शताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगर पंचायत कछौना पतसेनी प्रांगण व विकासखंड कछौना सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक माता अहिल्याबाई होल्कर व छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण लोक हित को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की थी, उन्होंने महिलाओं के जीवन में बेहतरीन के लिए कई कार्य किया। उनका व्यक्तित्व कर्तव्य आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके जीवन गाथा मातृ शक्ति के लिए प्रेरणादाई है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा अगर बेटियां अहिल्याबाई के विचारों को आत्मसात कर उनके कदम पर चलकर महिलाओं का सम्मान और आत्मनिर्भरता और अधिक सशक्त होंगी। आज की बेटियां हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही हैं। अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में जन सहभागिता के साथ काम किया। सामाजिक जीवन में यदि आगे बढ़ाना है, तो सर्वसमावेशी और बड़ा हृदय रखना होगा। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार में देश में पुनः ऐसा वातावरण बनाया है, जिसमें महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल दिया है। पीएम मोदी का विजन है कि भारत शक्ति को पूजता है। जब महिलाएं सशक्त होगी तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा। अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित ने कहा संसार में कुछ ऐसी विभूतियां जन्मी है, जिनका व्यक्तित्व और कर्तव्य हमेशा प्रेरणा स्रोत रहता है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राम बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, ब्लाक प्रमुख रामरती, जिला मंत्री अनूप शुक्ल व समाजसेवी सुनीता सिंह राठौड़ ने विचार रखें#

#इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश कुमार, ग्राम प्रधानगण, बीडीसी सदस्य, जिला मंत्री महिला मोर्चा निर्मला देवी, शिवम मिश्रा, अवधेश, उपेंद्र सिंह, विनीत लाला, आचार्य राम शंकर शुक्ला, समाजसेवी अजय बाजपेई, चेयर पर्सन क्रांति वीर सिंह, श्रीश मिश्रा, भैया लाल द्विवेदी सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इस अवसर पर सफाई मित्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया#

No comments