#बिहार:- बंगलोर- चीनी उत्पादन में बिहार देश का अव्वल राज्य बनेगा- पासवान#
#बिहार:- बंगलोर- चीनी उत्पादन में बिहार देश का अव्वल राज्य बनेगा- पासवान#
#बिहार: चीनी मिल लगाने पर अनुदान राशि में बढ़ोतरी में अभी 10 चीनी मिलें उत्पादन में आगे#
#बिहार: बंगलोर- चीनी उत्पादन और गन्ना की खेती में देश का अव्वल राज्य बनने जा रहा हैं। बिहार में नयी चीनी मिलों के निर्माण पर अनुदान राशि बढ़ा दी गई हैं, जिसके कारण अब उद्योगपति बिहार में चीनी मिलें लगाने के लिए आगे आ रहें हैं। यह कहना हैं बिहार गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान का। बिहार के मोतीहारी जिले के हरसिद्धि से चार बार के विधायक और राज्य के गन्ना मंत्री बंगलोर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकार वार्ता के दौरान बिहार के गन्ना उद्योग संयुक्त सचिव भी मौजूद थे#
#गन्ना उद्योग मंत्री पासवान ने बताया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश में जमीन का जलस्तर तेजी से नीचे गिरते जा रहा हैं, जिसके कारण इन राज्यों में गन्ना उत्पादन पर अब असर दिखाई पड़ रहा हैं, जबकि बिहार में सिंचाई की सुविधा और जमीन का जलस्तर बेहतर हैं, जिसके कारण देश के चीनी मिल उद्यमी अपना रूख बिहार की ओर कर रहे हैं#
#चीनी उत्पादन के क्षेत्र में देश के जाने-माने माने उद्योगपति मुरगेश निरानी बिहार में नयी चीनी मिल लगाने में रूची दिखा रहे हैं और सरकार तथा उद्यमियों के बीच वार्ता भी चल रही हैं। रीगा चीनी मिल मुरगेश निरानी को चलाने के लिए दे दिया गया हैं, जहां से उत्पादन भी प्रारंभ हो गया हैं#
#बिहार अभी गन्ना की खेती करनेवाले किसानों को काफी राहत दे रहा हैं, ताकि गन्ना उत्पादन में भी बिहार देश का अव्वल राज्य बन सके। गन्ना मंत्री ने यह भी बताया कि जुलाई आते आते किसानों को 51 करोड़ 30 लाख की राशि भुगतान कर दी जायेगी। अभी 10 चीनी मिलें उत्पादन के क्षेत्र में अग्रसर हैं जबकि सकरी और रीगा चीनी मिल निरानी ग्रुप को चलाने के लिए दिया गया हैं। किसानों को अभी गन्ना की खेती पर 375 रूपये क्वींटल लागत राशि सरकार दे रही हैं, जिससे किसानों में भी गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में जागरूकता आई हैं। गन्ना उद्योग मंत्री पासवान ने यह भी बताया हैं कि बिहार डिस्टलरी लगाने पर अधिकतम पांच करोड़ अनुदान राशि दी जा रही हैं। बिहार में गन्ना की खेती प्रोत्साहन के लिए गन्ना विकास योजना के तहत गन्ना की नयी किस्में सरकार ला रही हैं। बिहार में गुड़ उत्पादन के क्षेत्र में उन्नति लाने के लिए बिहार राज्य गुड़ उत्पादन प्रोत्साहन राशि शुरू की गई हैं#
#पत्रकार वार्ता में उपस्थित बिहार के गन्ना उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव ने किसानों तथा चीनी उद्योग पर दी जानेवाली अनुदान राशि की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान समाजसेवी अभिषेक ब्रम्हर्षि, नवलेश सिंह,शशि रंजन तथा राहुल रतन भी मौजूद थें#
No comments