Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर विकास विभाग की बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर विकास विभाग की बैठक#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में डूडा व नगर विकास विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत निकाय क्षेत्र में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाए जाएं। बारिश से पूर्व नालों की सफाई करा ली जाये। सफाई का अनवरत निरीक्षण किया जाये। सड़कों व इंटरलॉकिंग पर बारिश के दौरान जल भराव रोकने की तैयारी अभी से करा ली जाये। सभी ख़राब स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएं। शहर को आकर्षक लाइटों से सजाया जाये। बारिश से पूर्व साफ सफाई अच्छी तरह से करा ली जाये। शहर के आसपास से कूड़े के ढेर हटाए जाएं। 15वे वित्त के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों को बारिश से पूर्व पूर्ण किया जाये। 15वें वित्त के अंतर्गत निकायों में पार्को का विकास कराया जाये। वंदन योजना के अंतर्गत कार्यों को तेजी से कराया जाये। बिड की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाये। मुख्यमंत्री नगर सृजन में पाली व शाहाबाद नगर निकायों में तेजी से कार्य कराया जाये। कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की जाँच के लिए समिति बनाई जाये। पेयजल परियोजनाओं की जाँच के लिए समिति का गठन किया जाये। दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी लायी जाये। निर्माणाधीन कान्हा गोशालाओं का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बैठक में अधिशाषी अभियंता जल निगम (शहरी) की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments