#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ओटीडी सेल की बैठक#
#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ओटीडी सेल की बैठक#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ओटीडी सेल की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि उच्च उत्पादकता वाले बीजों को प्रोत्साहित किया जाये। कृषि विपणन को व्यवस्थित किया जाये। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाये। मत्स्य पालन को जनपद में प्रोत्साहित किया जाये। अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों को प्रोत्साहित किया जाये। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाये। जनपद में पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments