#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक#
#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उन तीन प्रभारी अधीक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा जिन्होंने लापरवाह व संदिग्ध निष्ठा वाली आशाओं की सूची नहीं दी है। इसके साथ ही उन आशाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा जिनके सूची में नाम हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर संदिग्ध निष्ठा वाली व लापरवाह आशाओं को सेवा से निकालने की कार्रवाई की जाये। आशाओं के खाली पदों को भरने की कार्रवाई जल्द प्रारम्भ की जाये। अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की बेडस्लिप अवश्य रखी जाये। दवाइयों का इश्यू रजिस्टर व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये। प्रत्येक माह कम से कम 5 एएनएम को संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये। सभी प्रथम सन्दर्भन इकाईयों में संस्थागत प्रसव की सुविधा सुनिश्चित रखी जाये। कम से कम 10 प्रसव का लक्ष्य निर्धारित किया जाये। नियमित टीकाकरण को निर्बाध रखा जाये। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासॉउन्ड के लिए लक्ष्य के सापेक्ष ई रूपी बाउचर जेनरेट कराये जाएं। जेनरेट किये गए ई रूपी बाउचर का रिडम्पशन सुनिश्चित कराया जाये। उच्च जोखिम वाली प्रेग्नेंसी को ससमय उच्च सुविधा हेतु रिफर किया जाये। सभी स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरो में विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। अवशेष आरोग्य मंदिरों का कार्य तेजी से पूरा कराया जाये।ई संजीवनी के माध्यम से कंसल्टेशन की संख्या बढ़ाई जाये। 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग कर ई कवच पर फीड किया जाये। ब्रेस्ट कैंसर व ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए एएनएम को प्रशिक्षित किया जाये। 31 जुलाई तक अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाये। इस कार्य में पूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग का भी सहयोग लिया जाय। आशाओं को होने वाले भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। विभिन्न मानकों पर लगातार खराब रैकिंग वाले अधीक्षकों की जवाबदेही तय की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments