Breaking News

#हरदोई:- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम ने की समीक्षा बैठक#


#हरदोई:- अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम ने की समीक्षा बैठक#

#हरदोई: शुक्रवार को श्रीमती कमलावती सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा के द्वारा जनपद हरदोई में विभिन्न विभाग के अधिकारियों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य  विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थाना प्रभारी आदि के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। तत्पष्चात उन्होंने राजकीय संप्रेषण गृह हरदोई का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में सीओ सिटी अंकित कुमार मिश्रा अतिरिक्त उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, संजय कुमार निगम जिला प्रोबेशन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, पिंकी सिंह बाल संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी रामू व अन्य कार्मिक मौजूद रहै#

No comments