Breaking News

#हरदोई:- जन सुनवाई कलेक्ट्रेट जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 96 शिकायतें#


#हरदोई:- जन सुनवाई कलेक्ट्रेट जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 96 शिकायतें#

#हरदोई: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतें सुनी। जन सुनवाई के दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों को मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आज कुल 03 बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही अब तक 166 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवादों के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों को त्वरित रूप से निस्तारित कराया जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। कलावती नाम की एक महिला का मौके पर ही अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया गया। बेबी नाम की एक महिला जिनके पति का अप्रैल 2025 में हो चुका है, को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाया गया। मौके पर ही निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। इसके साथ ही उनके बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। रिम्पल नाम की एक महिला जिनके पति का निधन हो चुका है, को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। परिवारिक लाभ योजना से कवर कराया गया। निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिलाने के साथ उनके दोनों दो बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। जिलाधिकारी ने विनीत नाम के एक दिव्यांग का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने तथा उसके पश्चात दिव्यांग पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मल्लावां के एक दिव्यांग विपुल को दुकान संचालन योजना से आच्छादित कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नहने राम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments