#हरदोई:- शाहाबाद- सपा नेता ने सपा मुखिया अखिलेश के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण#
#हरदोई:- शाहाबाद- सपा नेता ने सपा मुखिया अखिलेश के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण#
#हरदोई: शाहाबाद- के बिल्कीस कन्या इंटर कालेज में सपा नेता मुजीब खान ने समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वे जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर कार्यकर्ता उपस्थित रहे#
#सपा नेता और समाजवादी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब खां ने बताया सपा मुखिया के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हर वर्ग के हिमायती रहते हैं। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में निशुल्क एंबुलेंस, डायल 100 नंबर,सहित बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई थी।भाजपा सरकार जिन हाइवे को बनाकर अपनी पीठ थपथपा रही है।वह सभी सड़कें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में मंजूर करवाई गई थी।समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव छात्र नेता शाहिद खां ने बताया 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुत की सरकार बनेगी।आज पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी सपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में वृक्षारोपण करवाया गया है। इस अवसर पर फुरकान खान, चांद मिया, संतोष यादव, दिलीप यादव, शिवलाल वर्मा, नूर अहमद सहित सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे#
No comments