#हरदोई:- गुरु चरणों की रज लेने सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे गायत्री प्रज्ञा पीठ, गुरु पूर्णिमा पर पूजन-अर्चन कर किया गुरु का गुणगान, मंदिर परिसर में चल रहा भव्य भंडारा#
#हरदोई:- गुरु चरणों की रज लेने सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचे गायत्री प्रज्ञा पीठ, गुरु पूर्णिमा पर पूजन-अर्चन कर किया गुरु का गुणगान, मंदिर परिसर में चल रहा भव्य भंडारा#
#गुरु व्यक्ति नहीं, संस्कार, सद्ज्ञान और संमार्ग दिखाने वाली महाशक्ति- ट्रस्टी मृदुल कपूर#
#हरदोई: गायत्री प्रज्ञा पीठआषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु शिष्य परंपरा की साक्षी बन रहा है। गुरू पूर्णिमा पर क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ट्रस्टी मृदुल कपूर ने अपनी आत्मिक उन्नति हेतु प्रतिदिन 24 माला, 11 माला अथवा 5 माला गायत्री मंत्र जप की प्रेरणा देते हुए संकल्प कराया। कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं, शक्ति हैं। संस्कार, सद्ज्ञान देने के साथ संमार्ग दिखाते हैं। जीवन सुमंगलमय हो जाता है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर के व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा भंडारे की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। यज्ञ तीन परियां तक चला। 50 से अधिक साधकों ने हाथ में अक्षत पुष्प लेकर गायत्री साधना का संकल्प लेते हुए पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माता के स्मारक सजल श्रद्धा-प्रखर प्रज्ञा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंदिर के सहव्यवस्थापक रजनीश मिश्रा मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। यज्ञ के मुख्य यजमान दिनेश लोहिया ने पूजनकिया। गुड्डू रस्तोगी नीलम शर्मा साधना कपूर कमलेश रामेश्वर शर्मा बाबा मैरिज हाल के मैनेजर वेद पाल, फूल सिंह यादव, सीताराम यज्ञ सैनी, विवेक कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, आदित्य सिंह, नरवीर, आदित्य सहित सैकड़ो लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डाली गुरु का आशीर्वाद लिया।कस्बे के भूरेश्वर मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, शीतला मंदिर, इच्छापूर्ण मंदिर, मनसा नाथ मंदिर, लक्कड़ नाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया जा रहा है#
No comments