Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- दंगल खेल नही,स्वस्थ भारत की पहचान है- टिल्लू भईया#


#हरदोई:- बिलग्राम- दंगल खेल नही,स्वस्थ भारत की पहचान है- टिल्लू भईया#

#हरदोई: बिलग्राम- में विशाल दंगल का आयोजन- सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू ने किया शुभारंभ#

#हरदोई: बिलग्राम- तहसील के गांव सुकरौला में सतीप्रसाद मिश्रा पहलवान की 8वीं पुण्यतिथि पर विशाल दंगल का आयोजन हुआ। शुभारंभ सपा नेता ब्रजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भइया ने फीता काटकर किया। सपा नेता ने कहा कि यह दंगल केवल खेल नहीं, स्वस्थ भारत की पहचान है, हमारी परंपरा, संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक है।आयोजक पवन मिश्रा पहलवान ने सुकरैला शुक्लापुर मल्लावाँ में देश के नामी पहलवान बुलाये। दंगल देखने के लिए सपा प्रदेश सचिव विप्र प्रधान, ज़िलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी राजेश सैनी, विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मल्लावाँ मानसिंह यादव , ब्लॉक अध्यक्ष माधौगंज सैनिक प्रकोष्ठ नेत्रपाल यादव विधानसभा अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ केएल वर्मा, समाजसेवी राधेश्याम कनौजिया, शिवमोहन पटेल जी, अभिषेक पटेल,अनुराग पटेल, सोनू पटेल, अमन पटेल, प्रेम मौर्या, जगन्नाथ यादव, दिनेश यादव, फरीद खाँ,अमित यादव, मुनेंद्र यादव, दिलशाद, दिलीप यादव ,मुकेश गुप्ता सहित हजारो लोग मौजूद रहे#

______________________________

#हरदोई:- बिलग्राम- गंगा में नाव पलटी युवक की डूबकर मौत#

#हरदोई: बिलग्राम- तहसील के जरेरा गांव में हादसा- मछली पकड़ने के लिए नाव से जा रहे थे लोग#

#हरदोई: बिलग्राम- तहसील क्षेत्र के गांव जरेरा में लोगों से भरी नाव पलट गई। जिसमें एक युवक की डूबकर मौत हो गई । मौके पर प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू कराया और लोगों को सुरक्षित निकाला। लेकिन एक युवक की मौत हो गयी#

#जानकारी देते हुए तहसीलदार यशवंत सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे बाबटमऊ मजरा जरेरा गांव के लोग नाव को लेकर कुछ लोग नहाने के लिए और कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गंगा नदी के लिए निकले हुए थे । जरेरा गांव से कुछ दूर बाढ़ प्रभावित इलाका है,नाव अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिसमें पांच लोग जो तैरना जानते थे वह तैरकर बाहर निकल आए । लेकिन 18 साल का सत्यम जो तैरना नहीं जानता था डूब गया। सूचना पर सत्यम के पिता नवरंग, ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के बाद उसे निकाला गया और कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि सरकार की ओर से जो आपदा राहत और मुआवजा जाता है वह परिवार को दिया जाएगा और ग्रामीणों को बिना कुशल नाविक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है#

No comments