Breaking News

#हरदोई:- क्रांतिकारी शिवराम हरी राजगुरु के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, ज्योति स्तंभ पर अर्पित की पुष्पांजलि#


#हरदोई:- मेला महोत्सव 11वें सीजन की तैयारियां शुरू, गायन व नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन 07 सितंबर को#

#हरदोई: बहुप्रतिक्षित हरदोई मेला महोत्सव के 11वें संस्करण को लेकर तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजक गण जुटे हुए हैं। मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने बताया कि हरदोई मेला महोत्सव के ग्यारहवें संस्करण आयोजन नवम्बर- दिसंबर माह में प्रस्तावित है। जिसको लेकर तैयारियां अपने अंतिम स्वरूप में हैं। एक माह तक चलने वाले मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होंगें। प्रतियोगिताओं में खेलकूद प्रतियोगिताओं में दौड़, लांग जम्प, कबड्डी, रस्साकस्सी, शॉट पुट व बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा#

#इसके साथ ही कलश सज्जा व बेसिक शिक्षा से जुड़े बच्चों व शिक्षकों के लिए एक शाम बेसिक शिक्षा नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ड्राइंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, फेस, पेंटिंग, कुकिंग, क्राफ्ट, कार्ड मेकिंग, स्केचिंग, सुलेख, स्वरचितकविता पाठ,भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चे हुनर दिखायेंगे। नृत्य, गायन प्रतियोगिता व मिस्टर हरदोई एवं मिस हरदोई प्रतियोगिता में प्रतिभागी जलवें बिखेरेंगे। किड्स रैम्प शो व हरदोई टेलेंट शो में प्रतिभागी हुनर दिखाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन,म्यूजिकल बैंड शो व सेलीब्रिटी नाइट का आयोजन किया जायेगा। समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण किया जाएगा#

#प्रेसवार्ता में कुलदीप द्विवेदी, अजीत शुक्ल, आयुषी रस्तोगी, मणिका गुप्ता, करुणा शंकर, रज्जन सिंह, अनुज सिंह, शिवाय श्रीवास्तव गुलशन कुमार, नवल किशोर, खुशबू टंडन, विपिन मिश्रा, शरद कश्यप, अतिशय पांडेय, शिवा सक्सेना, विशेष कश्यप आदि रहे। नवम्बर-दिसंबर में आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव में आयोजित होने वाली नृत्य व गायन प्रतियोगिता के लिए पहला ऑडिशन सात सितंबर को शहर के श्रीचंद बारात घर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे#

#गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक जारी है, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा हो रही है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एनेक्सी भवन में बैठक शुरू की, ताकि विकास कार्यों को रफ्तार दी जा सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके#

__________________________

#हरदोई:- क्रांतिकारी शिवराम हरी राजगुरु के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, ज्योति स्तंभ पर अर्पित की पुष्पांजलि#

#अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद एवं संयुक्त मानवाधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में शहीद उद्यान में एकत्रित होकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारी शिवराम हरी राजगुरु के 118 वें पवन बलिदान दिवस के अवसर पर स्थापित क्रांति शहीदज्योति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम भारत माता के गगन भेदी जय घोष के साथ राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया#

#इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा शिवराम हरी राजगुरु का जन्म 24 अगस्त 1908 को लाहौर में हुआ था मां भारती के वीर सपूत अग्रणी क्रांतिकारी राजगुरु ने अमर शहीद क्रांति के अग्रदूत भगत सिंह सुखदेव के साथ मिलकर मां भारती को आजाद करने के लिए क्रूर अंग्रेजी साम्राज्य को समूल नष्ट करने के लिए सशस्त्र क्रांति का आगाज करते हुए असेंबली में बम फोड़कर बहरीअंग्रेजी साम्राज्य की चूल्हे हिला देने का काम करते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे ने भारतीय युवाओं में सोई हुई देशभक्ति को जागृत किया देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा किया जो वास्तव में अद्भुत एवं अतुलिनी था, 23 मार्च 1931 को भगत सिंह सुखदेव के साथ राजगुरु हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमकर सदा सदा के लिए भारती की गोद में चिर निद्रा में सो गए आज उनके बलिदान अद्भुत साहस को राष्ट्र कभी भूला नहीं सकता उनके पद चिन्हों पर चलकर हम सभी राष्ट्र रक्षाका संकल्प लेते हैं#

#इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कांत मिश्रा, अधिवक्ता रोहित मिश्रा, संयुक्त मानवाधिकार परिषद के प्रवक्ता डॉक्टर कपिल चौहान, जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता, संयुक्त मानव अधिकार परिषद के निखिल यादव राहुल वर्मा राकेश निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने देशभक्ति को उत्प्रेरित करते हुए राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया#

____________________________

#लखनऊ:- उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित#

#लखनऊ: पुलिस महानिदेशक ईओडब्लू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) मीरा रावत ने जुलाई महीने के लक्ष्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया#

#इस दौरान लखनऊ सेक्टर को "सर्वश्रेष्ठ सेक्टर" का पुरस्कार दिया गया। वहीं, निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को "सर्वश्रेष्ठ विवेचक" के रूप में सम्मानित किया गया#

#डीजी मीरा रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी, ट्रायल केस की मॉनिटरिंग, जांच/विवेचनाओं का समय पर निस्तारण और संगठित अपराध के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारियों को आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त और तत्पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया#

No comments