#हरदोई:- गांव में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा देख महिलाओं ने खोला मोर्चा#
#ग्राम प्रधान से मांग रही हिसाब, जागरूक महिलाओं की जुबान बंद करने की साजिश#
#हरदोई: भरखनी- ब्लॉक के गौरा उदयपुर में विकास के नाम पर ग्राम पंचायत का सरकारी खजाना खाली कर दिया गया पर गांव की सूरत नहीं बदली। यहाँ कागजों पर इस कदर विकास कार्य हुए मानो कोई स्मार्ट गांव बन गया हो पर गांव की असली सूरत इस वीडियो में आपके सामने है#
#यहाँ के पुरुषों ने भले ही चुप्पी साध रखी हो पर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम प्रधान महिलाएं सवाल कर रही हैं, गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर जिम्मेदारों को आईना दिखाया जा रहा है, पर सरकारी सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है, ब्लॉक के अधिकारी यहाँ के घोटालो पर पर्दा डाल रहे हैं#
#जिस सुनील से कल्लू के यहाँ तक श्रमिकों के भुगतान के नाम पर 4600 रुपये जनवरी में निकाले गए, असल में मौके पर कोई काम कराया ही नहीं गया। जबकि नाली निर्माण के लिए प्रयुक्त अन्य सामग्री के लिए भी लाखों डकारे गए जिसका हिसाब देने वाला कोई नहीं है। सूत्रों की मानें तो जिन महिलाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव में मोर्चा खोला है, अब उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है#

No comments