Breaking News

#हरदोई:- स्कूली बच्चों की ने निकाली प्रभात फेरी#


#हरदोई:- स्कूली बच्चों की ने निकाली प्रभात फेरी#


#हरदोई:- स्कूली बच्चों की ने निकाली प्रभात फेरी#

हरदोई: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन के उपलक्ष में आज कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गयी। प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ हुई। यह सोल्जर बोर्ड चौराहा, अटल चौक, गांधी भवन से होते हुए वापस कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों में काफी जोश दिखा। उन्होंने देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। सबसे आगे बैंड वाले बच्चे चल रहे थे। पीछे देशभक्तिपूर्ण नारे लिखी तख्तियां व तिरंगा झंडा लेकर अन्य बच्चे जोश के साथ चल रहे थे। प्रभात फेरी का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, पीडी अशोक मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments