Breaking News

#अयोध्या:- लबालब बारिश के पानी में डूबा मजनाई रोड: राहगीर हो रहे चोटिल#


#अयोध्या:- लबालब बारिश के पानी में डूबा मजनाई रोड: राहगीर हो रहे चोटिल#

#अयोध्या: रायबरेली हाइवे से जुड़ी हुई खड़ंजा रोड जो कि कुचेरा बाजार से होते हुए ग्रामसभा मजनाई पलिया गुठवारा सेवरा तरौली किनहुपुर को जाती है, बरसात शुरू होते ही पानी से लबालब भर गई है#

#ग्रामसभा कुचेरा बाजार के अन्तर्गत आने वाली मजनाई रोड पर थोड़ी बारिश होने पर ही मजनाई - तरौली सम्पर्क मार्ग बारिश के पानी से लबालब भर जाता है, और राहगीर भी पानी में से दुपहिया, चौपहिया वाहन निकालते हुए गिर -गिर कर  चोटहिल होते हैं, इस समस्या से निदान के लिए ग्रामीणो द्वारा ग्रामप्रधान को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण इस समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीण बरसाती गंदे पानी में गिर जाते हैं और चार पहिया वाहन भी अक्सर पानी से डूबी सड़क के बीच फ़सकर बंद हो जाते हैं, और फिर उन्हें वाहन निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है#

#स्थानीय लोगों की यह शिकायत विगत 3 वर्षो से लंबित है। उनका कहना है कि स्थानीय वार्ड मेंबर और प्रधान दोनों ही इस सड़क निर्माण के बारे में बात करने पर कन्नी काट कर दूसरे मार्ग से निकल जाते हैं#

#विदित हो कि हाइवे से लगभग 200 मीटर तक इस सड़क का हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। और दोनों साइड की नाली जाम होने से बरसात का पानी सड़क से घंटों पास नहीं होता#

#स्थानीय लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि तत्काल इस समस्या पर ध्यान दे कर इसका निर्माण करवाए जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके#

No comments