Breaking News

हरदोई,


#हरदोई:- रक्षाबंधन के मौके पर इंडिया पोस्ट ने बहनों को दिया धोखा! नेटवर्क सेवा फेल#

#हरदोई: देश में रक्षाबंधन के मौके पर भारतीय डाक ने बहनों को बड़ा झटका दिया है, हालांकि भारतीय डाक की ओर से रक्षाबंधन की राखी भेजनें की अनोखी व्यवस्था की गई थी, जो कि बहनो के लिए धोखा साबित हो रही है। डाक विभाग का पिछले कई दिनों से नेटवर्क फेल होने से डाक वितरण, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री का कार्य बाधित है, इस कारण डाक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी महत्वपूर्ण डाक, पैसे का लेन देंन, यहाँ तक कि जो लोग डाक विभाग पर अटूट विश्वास करते थे, उनका विश्वास इस त्यौहार के मौके पर टूट रहा है। सूत्रों के अनुसार नया वर्जन अपडेट होने के कारण सभी डाकघरों का कार्य प्रभावित हो रहा है, जबकि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डाक विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है#

No comments