#हरदोई:- पिहानी- गरीबी के अंधेरे में जिंदगी जी रहे बच्चों को ज्ञान का प्रकाश बांट रहा है सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज#
#हरदोई:- पिहानी- गरीबी के अंधेरे में जिंदगी जी रहे बच्चों को ज्ञान का प्रकाश बांट रहा है सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज#
#हरदोई: पिहानी- समाज में गरीब और असहाय लोगों की जिंदगी में रोशनी भरने का काम करना हर किसी के वश की बात नहीं होती। अगर नेक काम करने के साथ गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाया जाए तो सभ्य समाज में इससे बड़ा उदाहरण कोई और हो ही नहीं सकता है। इसकी जीती-जागती तस्वीर हैं, सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज पिहानी जो उनकी शिक्षा से लेकर पहनने- ओढ़ने तक का खर्चा उठाकर उनकी जिंदगी को रोशन कर रहा है#
#विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश जन सेवा कहते हैं कि किसी भी देश की तरक्की में शिक्षा का बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है। पिहानी क्षेत्र के गांव में रहने वाले अधिकांश परिवार गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। वह स्कूलों में ऊंची पीस देकर अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते। इसलिए सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज में अत्यंत न्यूनतम फीस रखी गई है#
#उन्होंने कहा कि इस समय क्षेत्र में रही बची कसर बाढ के आने से पूरी हो गयी। देहात क्षेत्र के बच्चों के अभिभावकों का फसल सहित तमाम तरीके से नुकसान हुआ है। ऐसे ही एक दर्जन बाढ़ पीड़ित गरीब बच्चों के फीस को माफ किया गया है#

No comments