Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- दुर्घटनाग्रस्त गाडी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, गाडी पर सवार लोगो को लेकर भी चल रही तरह तरह की चर्चाये#


#हरदोई:- शाहाबाद- दुर्घटनाग्रस्त गाडी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, गाडी पर सवार लोगो को लेकर भी चल रही तरह तरह की चर्चाये#

#हरदोई: शाहाबाद- स्थानीय मोहल्ला गिगियानी में गत 19 अगस्त की रात लगभग पौने बारह बजे विद्युत पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त कार को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह के सवाल उठ रहे है#

#आमजनता में इस बात को लेकर कौतूहल मचा हुआ है कि आखिर इस कार का पुलिस पीछा क्यो कर रही थी ? क्या कार में सबार लोग असामाजिक तत्व थे या कार से कोई अबैध वस्तु या गैर कानूनी चीज ले जायी जा रही थी ? कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाबजूद पीछा कर रही प्रशिक्षत पुलिस आखिर कार में सबार एक भी व्यक्ति को पकड क्यो नही पायी ? पुलिस ने घटनास्थल पर ही कार की नंबर प्लेट क्यो ढकी तथा कोतवाली ले जाकर नम्बर प्लेट क्यो हटा दी । कार को पूरी तरह से क्यो ढक दिया गया। कार की पहचान छुपाने को लेकर इस बात की भी चर्चाये चल रही है कि आखिर पुलिस को ऐसा करने के लिए क्यो विवश होना पडा जबकि आज तक किसी भी दुर्घटनाग्रस्त गाडी को पुलिस ने कवर से नही ढका और न ही नम्बर प्लेट को हटाया। इस विषय को लेकर लोगो को कहना है कि आखिर पुलिस क्या छिपाना चाहती है#

#एक तरफ जनता कार सबार लोगो के विषय मे तरह तरह की बाते कर रही है वही दूसरी ओर पुलिस कार मे सबार लोगो को दारूबाज बता कर मामले को समाप्त करना चाह रही है लेकिन जनता के यह बात गले नही उतर रही कि पुलिस को कैसे पता चला कि कार मे सबार लोग दारूबाज है, पुलिस किस कारण कार का पीछा कर रही थी ? यदि कार में सबार लोग नशे मे थे फिर वह पुलिस को चकमा देकर भागने मे कैसे सफल हो गये जबकि नशे मे व्यक्ति इतनी तेजी से नही भाग सकता कि पुलिस उसे पकड न पाये। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की कहानी पर लोगो को किंचित भी विश्वास नही हो रहा है#

No comments