#अयोध्या:- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाया#
#अयोध्या:- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाया#
#अयोध्या: सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में आगामी रक्षाबन्धन पर्व पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु विशेष छापामार कार्यवाही में डा0 पी0के0 त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी,अजय कुमार सोनी, जयदीप मौर्य,विवेक कुमार मौर्य, और शरद पाल के द्वारा श्रीराम मिष्ठान भण्डार मालिक जगदम्बा प्रसाद से 01 नमूना खोआ, 01 नमूना वर्क युक्त काजू कतरी, सुहानी सौम्या एजेन्सी से 01 नमूना नमकपारा नमकीन, श्रीराम मिष्ठान भण्डार मालिक अरूण कुमार गुप्ता से 01 नमूना मकदल, श्रीराम मिष्ठान भण्डार मालिक सूरज गुप्ता, 01 नमूना खोआ, ठग्गू मिष्ठान भण्डार से 01 नमूना बर्फी, 8 कि0 500 ग्रा0 नष्ट इमरती लगभग 1700 रूपये#
#सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संतोष कुमार साहू,अनूप सिंह, श्रीमती सुमित चौधरी,नन्द किशोर यादव के द्वारा लक्ष्मी सागर स्वीट्स, साहबगंज, अयोध्या से 01 नमूना पेड़ा तथा लक्ष्मी स्वीट्स, सिविल लाइन, अयोध्या से 01 नमूना खोआ व छेना मिठाई, बाला स्वीट्स से 01 नमूना पेड़ा, अयोध्या धाम श्रृंगारहाट की मिठाई की दुकान से 01 नमूना बेसन का लड्डू, तिवारी मिष्ठान भण्डार, दर्शन नगर से 01 नमूना बूँदी का लड्डू का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु जनविश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा गया है। जिनकी जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार रक्षाबन्धन पर्व पर आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में आज दिनांक 06.08.2025 कुल 28 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गये हैं#

No comments