#हरदोई:- पानी निकालने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी#
#हरदोई:- पानी निकालने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी#
#हरदोई: लोनार कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। औहदपुरपुर निवासी रामसच्चे उर्फ मिथुन की पुरौरी मोड़ के पास हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मामूली पानी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#
#घटना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) का कहना है कि यह मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का है, जिसमें युवक की मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने एहतियातन गांव में गश्त बढ़ा दी है#

No comments