Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज में तीन मिष्ठान भंडारों से लिया गया सैंपल#


#हरदोई:- बेनीगंज में तीन मिष्ठान भंडारों से लिया गया सैंपल#


#हरदोई:- बेनीगंज में तीन मिष्ठान भंडारों से लिया गया सैंपल#

#हरदोई: रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद एवं औषधि विभाग ने चलाया अभियान। नगर में तीन मिष्ठान भंडारों से लिया गया सैंपल। रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थो के ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर#

#मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में नगर की विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान समाचार लिखे जाने तक तीन दुकानों से मिठाई, छेना आदि का सैंपल लिया गया। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। इस दौरान दुकानदारों से दुकान के अलावा गोदाम में भी समुचित सफाई रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन, सुधा कनौजिया, दीपेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल आदि शामिल रहे#

No comments