#हरदोई:- सवायजपुर- बेसिक शिक्षा विभाग भरखनी की तिरंगा यात्रा सम्पन्न#
#हरदोई:- सवायजपुर- बेसिक शिक्षा विभाग भरखनी की तिरंगा यात्रा सम्पन्न#
#हरदोई: तहसील- सवायजपुर से बेसिक शिक्षा विभाग भरखनी द्वारा तिरंगा रैली का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर कु. धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश एवं मयंक कुंडू, उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया#
#रैली का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी, डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली में विकासखंड भरखनी के समस्त परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बड़े उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज थामे, देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ पूरे मार्ग में वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया#
#रैली का मार्ग तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं व्यापारी वर्ग ने रैली का स्वागत कर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया#
#इस अवसर पर कु. धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है, तथा हमें इसकी गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं, मयंक कुंडू, उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया#
#खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की#

No comments