#हरदोई:- कलेक्ट्रेट जन सुनवाई मे प्राप्त हुई 121 शिकायते#
#हरदोई:- कलेक्ट्रेट जन सुनवाई मे प्राप्त हुई 121 शिकायते#
#हरदोई: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई मे आज कुल 121 शिकायते प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। भूमि सम्बन्धी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। जन सुनवाई के दौरान आज 02 लोगों के राशन कार्ड बनाये गये। 02 महिलाओं को निराश्रित महिला पेशंन योजना का आवेदन कराया गया, 03 लोगों को वृद्वावस्था पेशन योजना से जोड़ा गया, 02 बच्चों को स्पान्शरशिप योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव, व सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें#

No comments