Breaking News

#हरदोई:- दिल से शुक्रिया, कप्तान साहब, ट्रांसफर की खबर से हरदोई भावुक, जनता बोली– "ऐसे अफसर बार-बार नहीं मिलते#


#हरदोई:- दिल से शुक्रिया, कप्तान साहब, ट्रांसफर की खबर से हरदोई भावुक, जनता बोली– "ऐसे अफसर बार-बार नहीं मिलते#

#हरदोई: जिले से पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन का ट्रांसफर हो गया है। यह खबर आते ही प्रशासनिक हलकों से लेकर आम जनता तक एक अजीब-सी उदासी छा गई। अफसर तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने काम और इंसानियत से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि उनका जाना लोगों को निजी नुकसान जैसा लगता है#

#नीरज कुमार जादौन ऐसे ही अफसरों में से एक रहे। उन्होंने साबित किया कि वर्दी का मतलब केवल खौफ़ नहीं, बल्कि भरोसा भी होता है। अपराधियों में डर और जनता में विश्वास—यह दोनों भाव एक साथ पैदा करना आसान नहीं, मगर कप्तान साहब ने यह कर दिखाया#

#ईमानदारी की मिसाल#

#जिले के कई लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में पुलिस की छवि बेहतर हुई। अपराध पर कड़ी कार्रवाई और जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रवैया—दोनों ही गुण उन्हें अलग पहचान देते रहे#

#ऐसे ईमानदार और निष्पक्ष अफसर बहुत कम देखने को मिलते हैं। जनता को हमेशा भरोसा रहा कि कप्तान साहब के रहते न्याय मिलेगा।” – स्थानीय व्यापारी संघ के एक सदस्य ने कहा#

#जनता का भावनात्मक जुड़ाव#

#नीरज कुमार जादौन के जाने से हरदोई की गलियों और सोशल मीडिया तक चर्चा है। लोग उन्हें केवल अफसर नहीं, बल्कि इंसानियत का चेहरा मानते हैं#

#एक छात्र ने भावुक होकर लिखा “चरागों का अपना कोई मकाँ नहीं होता, जहां रहेंगे, रौशन करेंगे।”

वहीं एक महिला ने कहा “हम आपको याद नहीं रखेंगे, क्योंकि याद उसे रखा जाता है जिसे भुलाया जा सकता हो। कप्तान साहब, आप तो हमेशा हमारी दुआओं में रहेंगे#

#हरदोई की बड़ी कमी, उनका जाना जिले के लिए निस्संदेह एक बड़ी कमी है। लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि जहां भी उनकी नई तैनाती होगी, वहां की जनता खुद को भाग्यशाली मानेगी#

#अलविदा नहीं, शुभकामनाए#

#नीरज कुमार जादौन की छवि एक सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में बनी है। जनता की भावनाओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनका नाम हरदोई की यादों में हमेशा उज्ज्वल रहेगा#

#कप्तान साहब, आपके जाने से आंखें नम हैं, लेकिन आपकी पहचान और काम हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे#

No comments