Breaking News

#हरदोई:- 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान#


#हरदोई:- 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान#

#हरदोई: सहानुभूति समाचार सीएचसी और पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगेंगे 430 स्वास्थ्य शिविर#

#केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर जनपद में 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार अभियान” चलेगा । इसी क्रम में जनपद में  अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय  ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है । इस हेतु हर ग्रामीण एवं नगरीय आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आम), नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल, जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन, निक्षय मित्रों का नामांकन अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा । महिलाओं की स्वास्थ्य जांचों में मुख्यतः उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, क्षय रोग, ए०एन०सी० जांच इत्यादि पर विशेष जोर रहेगा । इस अभियान का शुभारम्भ का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश में किया जायेगा और सभी जिले ऑनलाइन का माध्यम से इससे जुड़ेंगे#

#अभियान के नोडल अधिकारी डॉ० जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कार्यक्रम का उद्घाटन नया गाँव, मुबारकपुर स्थित 100 शैय्या चिकित्सालय में माननीय सांसद जयप्रकश रावत द्वारा किया जायेगा । साथ ही सभी सामु० स्वा० केन्द्रों पर शिविरों का शुभारम्भ जन-प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा । अभियान में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में आईएमए के चिकित्सक तथा स्वाशासी राज्य मेडिकल कालेज के चिकित्सक अपनी विशेष सेवाएँ प्रदान करेंगें । रेड क्रास सोसाइटी भी अभियान में सम्मिलित होगी । अभियान में कुल 430 स्वास्थ्य शिविर सीएचसी और पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगाए जाएंगे । इसके साथ ही 9 रक्तदान शिविरों का आयोजन क्रमशः 17 सितम्बर को ब्लड बैंक स्वाशासी राज्य मेडिकल कालेज हरदोई, 20 सितम्बर को सी०एच०सी० शाहाबाद, 22 सितम्बर को सी०एच०सी० बिलग्राम, 23 सितम्बर को सी०एच०सी० सवायाजपुर, 26 सितम्बर को सी०एच०सी० सांडी, 28 सितम्बर को सी०एच०सी० कोथावां, 30 सितम्बर को सी०एच०सी० पिहानी तथा 01 अक्टूबर सी०एच०सी० संडीला एवं 02 अक्टूबर को ब्लड बैंक स्वशासी राज्य मेडिकल कालेज हरदोई में किया जायेगा । नोडल अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सेवाओं का लाभ लेने हेतु सभी लाभार्थी अपना आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड या आभा आई०डी० कार्ड साथ में अवश्य लायें। सभी लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य जांच कराएं तथा रक्तदान भी करें । सभी सेवाएं निःशुल्क होंगी#

No comments