#हरदोई:- सुरसा- खेत किनारे पड़ा मिला शिक्षामित्र का शव, घर से खेत देखने गए थे आशुतोष पाल पुत्र श्रीपाल#
#हरदोई:- सुरसा- खेत किनारे पड़ा मिला शिक्षामित्र का शव, घर से खेत देखने गए थे आशुतोष पाल पुत्र श्रीपाल#
#हरदोई: सुरसा- थाना क्षेत्र में घर से खेत देखने गए शिक्षामित्र का शव गांव किनारे खेत में पड़ा मिला।खेतों की ओर गए लोगों ने शव पड़े होने की सूचना घर पर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक युवक प्राथमिक विद्यालय खुदई में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ था#
#थाना क्षेत्र के चौपटा गांव निवासी आशुतोष पाल पुत्र श्रीपाल पाल खुदई के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे।उनकी सेमरा चौराहा के समीप चाय समोसे के दुकान भी है। सोमवार की दोपहर आशुतोष घर पर खेत की ओर जाने की बात कह कर निकले थे। शाम करीब चार बजे गांव के उत्तर की ओर लोग खेत को गए तो आशुतोष का शव पड़ा देखा।घटना की सूचना परिजनों की दी ।तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पत्नी गीता व एक बेटी व दो बेटे है,मृतक के बढ़े बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हर्टाअटैक से होने की बात सामने आ रही है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments