#हरदोई:- मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन#
#हरदोई:- मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन#
#हरदोई: आज जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अलका गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे जिला महिला अस्पताल में जन्मी कन्याओं हेतु उनकी माँ को महिला कल्याण विभाग द्वारा केक काटकर बेबी किट वितरित की गई और उनके कन्या पैदा होने पर उन्हें बधाई दी गयीं#
#इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए, बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं है, बेटा और बेटी एक समान है जो स्थान बेटे को मिलना चाहिए वह बेटी को भी मिलना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम मे उपस्थित चिकित्साधीक्षक सुबोध श्रीवास्तव महिला चिकित्सालय व बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी पिंकी देवी, बाल कल्याण समिति से संतोष सिंह वन स्टॉप सेंटर से रूबी देवी, सुरभी सिंह, पल्लवी मिथलेश सतीश कुमार, शुभम, पुष्पेन्द्र कुमार, अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments