#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया शांति मार्च को रवाना#
#हरदोई: विश्व शांति दिवस पर एक ऐतिहासिक शांति मार्च हरदोई नगर की प्रमुख मार्गो पर निकल गया इस मार्च को शहीद उद्यान कंपनी बाग से विधायक प्रभास कुमार तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तथा विधायक प्रभास कुमार ने सफेद कबूतर उड़ाकर शांति मार्च को रवाना किया इससे पहले अतिथियों को साल उढाकर तथा स्मृति भेंट कर सम्मान किया गया का शांति मार्च में शामिल हजारों की संख्या में लोग महिला और पुरुष अलग-अलग कतारवदृ होकर शांतिपूर्ण ढंग से सड़क के किनारे चल रहे थे शांति और सद्भाव की मिसाल कायम करने वाला यह शांति मार्च विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक आध्यात्मिक मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत जी के अनुयायियों के द्वारा बड़े ही अनुशासित तरीके से निकल गया इस शांति मार्च की लोगों के बीच काफी चर्चा रही शांति मार्च में लोग हाथों में तख्ती और बैनर लिए हुए थे जिस पर शांति और आध्यात्मिक स्लोगन और दोहे लिखे हुए थे उदाहरण के तौर पर "घट घट मोरा साइयां सूनी सेज न कोई, बलिहारी वह घट की जा घट प्रगट होई " दिल को छूने और मन को झंझकोर देने वाले संतो के वाक्य लिखे हुए बैनर और तख्तियां को लेकर मातृशक्ति चल रही थी#
#शांति मार्च पर जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा#
#हरदोई: शांति मार्च डीएम चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा पर पहुंचा इस दौरान शांति के समर्थक जितेंद्र गुप्ता पंकज गुप्ता आदि लोगों द्वारा शांति मार्च पर फूलों से वर्षा की गई वहीं नुमाइश चौराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती और उनके पति पीके वर्मा ने पानी की बोतले शांति मार्च में चल रहे प्रेम रावत जी के अनुयायियों को दी पूर्व सभासद राजीव गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ शांति मार्च पर पुष्प वर्षा की नुमाइश चौराहा और बड़ा चौराहा के बीच समाजसेवी महेश गुप्ता डब्लू ने दर्जनो लोगों ने फूलों की वर्षा के साथ-साथ शांति मार्च में शामिल हजारों लोगों को बोतल बंद पानी उपलब्ध कराई इस तरह बड़े चौराहा पर अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता मैसेज ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरनाथ अवस्थी एवं राजीव गुप्ता ने पुष्प वर्षा की सिनेमा रोड पर राजेश गुप्ता ने अपनी दुकान के सामने मशीन के द्वारा लोगों पर फूलों की वर्षा की इसी तरह सिनेमा चौराहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े हिमांशु गुप्ता रामशरण गुप्ता गुड्डू पान भंडार आदि ने अपने साथियों के साथ शांति मार्च पर पुष्प वर्षा की इसी तरह लखनऊ रोड पर अभिनंदन राधेश्याम गुप्ता करण कृष्णा और बीके ने फूल बरसाए आवास विकास मोड पर प्रधान महेश गुप्ता ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा की लखनऊ चुंगी पर अमित गुप्ता भगवान शरण गुप्ता गुड्डू गुप्ता आदि ने मशीन के द्वारा जहां फूलों की वर्षा की वहीं मिष्ठान और पानी की बोतल भी वितरित की#
#भाजपा जिला अध्यक्ष ने शांति अनुयायियों को दिया हृदय से धन्यवाद#
#हरदोई: शांति मार्च का समापन एसआरजे लान लखनऊ रोड पर हुआ यहां पर विश्व शांति दूध एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक प्रेम रावत जी का वीडियो कार्यक्रम के माध्यम से शांति का संदेश सुनाया गया यहां पर पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर गुप्ता गुड्डू ने दीप प्रज्वलंकर तथा सफेद कबूतर उड़कर कार्यक्रम शुरुआत की इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों का मेडल पहरा कर उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के आयोजकों ने अतिथियों का शाल उड़ाकर तथा स्वास और स्वयं की आवाज पुस्तक भेंट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रेम रावत जी के जुम्मेवार अनुयायियों को भी महाराज जी की वेबसाइट लिखी हुई है स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया लस्सी और भोजन व्यवस्था का निर्वहन स्वामी दयाल और उनकी टीम के द्वारा बड़ी ही लगन से संपन्न कराया गया सुरक्षा की बागडोर सुशील श्रीवास्तव और बृजराज कुशवाहा ने बेहतर ढंग से निभाई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज गुप्ता अरिन्द्र कुशवाहा दीप कुमार सोनी और पीके गुप्ता सहित सैकड़ो स्वयंसेवकों ने बेहतरीन भूमिका का निर्वहन किया कार्यक्रम का संचालन अस्मिता गुप्ता ने किया#
#जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पति के साथ शांति मार्च में चल रहे लोगों को दी पानी की बोतले#
#शांति मार्च में पूर्व की बात इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पीके वर्मा ने शांति मार्च में चल रहे विश्व शांति दूत एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत जी के अनुयायियों को पानी की बोतले वितरित की जिले की प्रथम नागरिक द्वारा शांति मार्च के अनुयायियों को पानी की बोतले दिए जाने पर शांति मार्च में चल रहे लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया#
#स्काउट बैंड ने बढ़ाया गौरव#
#हरदोई: शांति मार्च में सबसे आगे चल रहे रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा स्काउट बैंड की प्रस्तुति बेहद लुभावनी एवं आकर्षक रही स्काउट बैंड शांति मार्च को लीड कर रहा था कंपनी बाग में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर गुप्ता ने स्काउट बैंड के बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साह वर्धन किया वहीं प्रधानाचार्य और स्काउट शिक्षक को स्मृति चिन्ह प्रदान किया शांति मार्च के आयोजकों ने स्काउट बैंड के बच्चों और रफी अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षको का आभार व्यक्त किया है#

No comments