#हरदोई:- जिलाधिकारी महोदय हरदोई की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में “मिशन शक्ति- 5 अभियान” के अंतर्गत छात्राओं की की जायेगी खून की जांच#
#हरदोई:- जिलाधिकारी महोदय हरदोई की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में “मिशन शक्ति- 5 अभियान” के अंतर्गत छात्राओं की की जायेगी खून की जांच#
#हरदोई: मिशन शक्ति- 5 अभियान में जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों, कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, राजकीय बालिका इंटर कालेजों, राजकीय डिग्री कालेजों में 24 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक छात्राओं की निःशुल्क एनीमिया जांच की जायेगी | जिन छात्राओं में खून की कमी पायी जायेगी उन्हें आयरन की गोली तथा कीड़े की दवा एल्बेन्डाजॉल आवश्यकतानुसार दी जायेगी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 38 टीमें इस कार्य में लगी हैं जो किशोरियों की जांच कर आवश्यकतानुसार आयरन एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर रही हैं | 24 सितम्बर को टीमों ने 22 विद्यालयों में 1159 छात्राओं की एनीमिया जांच की जिसमें 119 छात्राओं में खून की कमी पायी गयी तथा आज दिनांक 25/09/2025 को 2323 छात्राओं की एनीमिया की जांच की गयी जिसमें 198 छात्राओं में खून की कमी पायी गयी | कार्यक्रम के नोडल डॉ० आर०के० सिंह ने बताया कि इस अभियान में छात्राओं को आयरन से युक्त खान-पान के बारे में बताया जाएगा#


No comments