#हरदोई:- जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान#
#हरदोई:- जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान#
#हरदोई:- जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम ककरिया के कंपोजिट विद्यालय बावन में बच्चों को सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181 ,108 ,1090 ,1098 , 112 गुड टच बैड टच , पोस्को एक्ट बाल शोषण से बचाव जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं को दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम ,घरेलू हिंसा अधिनियम ,विभिन्न कानूनी और विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई#
#कार्यक्रम में सुश्री रिजवाना परवीन मंडली सलाहकार यूनिसेफ लखनऊ, संरक्षण अधिकारी श्रीमती पिंकी देवी, विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाएं, विद्यालय के बालक एवं बालिका आदि उपस्थित रहे इन सभी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरुक कर उन्हें योजनाओं और कानून की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाना है#
जिलाधिकारी महोदय हरदोई की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में “मिशन शक्ति- 5 अभियान” के अंतर्गत छात्राओं की की जायेगी खून की जांच
दिनांक 25 सितम्बर 2025
मिशन शक्ति - 5 अभियान में जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों, कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, राजकीय बालिका इंटर कालेजों, राजकीय डिग्री कालेजों में 24 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक छात्राओं की निःशुल्क एनीमिया जांच की जायेगी | जिन छात्राओं में खून की कमी पायी जायेगी उन्हें आयरन की गोली तथा कीड़े की दवा एल्बेन्डाजॉल आवश्यकतानुसार दी जायेगी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 38 टीमें इस कार्य में लगी हैं जो किशोरियों की जांच कर आवश्यकतानुसार आयरन एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर रही हैं | 24 सितम्बर को टीमों ने 22 विद्यालयों में 1159 छात्राओं की एनीमिया जांच की जिसमें 119 छात्राओं में खून की कमी पायी गयी तथा आज दिनांक 25/09/2025 को 2323 छात्राओं की एनीमिया की जांच की गयी जिसमें 198 छात्राओं में खून की कमी पायी गयी | कार्यक्रम के नोडल डॉ० आर०के० सिंह ने बताया कि इस अभियान में छात्राओं को आयरन से युक्त खान-पान के बारे में बताया जाएगा#

No comments