#हरदोई:- स्कूल दिवार के सहारे लगी सभी प्रकार की दुकानों को हटवायें/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- स्कूल दिवार के सहारे लगी सभी प्रकार की दुकानों को हटवायें/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: छात्र-छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये/ अनुनय झा
06. जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज अपने गोद लिए ब्लाक टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कन्था थोक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्तिकरण की कार्यवाही कराने के साथ विद्यालय में छात्र-छात्राआंे के लिए स्वच्छ पेयजल, खेल मैदान, शौचालय, बिजली आदि व्यवस्थायें सुचारू रखने के निर्देश दिये तथा कक्षाओं में एलएडी लाईट लगवायी जाये।
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि विद्यालय की दीवार ऊंची कराने के साथ स्कूल दिवार के सहारे लगी सभी प्रकार की दुकानों को हटवायें एवं प्रधानाचार्य कक्ष को व्यवस्थित करायें तथा विद्यालय परिसर में लगे बरगद आदि के बड़े पेड़ों के चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराये और दिवारों पर ज्ञान वर्धक स्लोगन लिखवायें, इसके साथ छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। निरीक्षण के खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, शिक्षक आदि उपस्थित रहे#


No comments