#हरदोई:- पिहानी- मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कल से#
#हरदोई:- पिहानी- मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कल से#
#हरदोई: पिहानी- सीएचसी पिहानी में मंगलवारको डिप्टी सीएमओ व सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं व किशोरियों की सेहत की जांच की जाएगी#
#हरदोई: उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। 17 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोडल बनाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले से शुरू होने जा रहे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ को लोकप्रिय बनाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ा गया है#
#अभियान के दौरान यह होगा विशेष#
#हरदोई: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दौरान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सीएचसी और जिला अस्पताल में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर आदि की जांच की जाएगी। इसके साथ ही किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया व टीबी की जांच भी कराई जाएगी। जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं में सिकल सेल रोग की जांच की जाएगी। एमसीपी कार्ड व आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाएगा। अभियान का फोकस महिलाओं के स्वास्थ्य पर होगा, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, किशोरियों में एनीमिया प्रबंधन और सक्रिय जीवनशैली पर जोर रहेगा। महिलाएं अक्सर दूसरों का ख्याल रखते हुए अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करती हैं। जरूरी है कि पुरुष उनका सहयोग करें और महिलाएं रोजाना कम से कम एक घंटा बिना किसी अपराधबोध के खुद की देखभाल को दें#

No comments